फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौद में डूबकर मासूम की मौत

Sat, 31 Mar 2018 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लेपुर में शुक्रवार दोपहर को खेलते समय मासूम बच्ची की घर के आंगन में बने पानी के हौद में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया है। वह मां के साथ ननिहाल में रह रही थी।
विज्ञापन

गांव सादुल्लेपुर निवासी लक्ष्मी की शादी चार साल पहले रामपुर के टांडा क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से लक्ष्मी पति संग मायके में ही रहने लगी। लक्ष्मी का पति नगर की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। लक्ष्मी दो माह की मासूम बच्ची के साथ कमरे में आराम कर रही थी। वहीं, उसकी करीब ढाई वर्षीय मासूम बच्ची आंगन में खेल       रही थी। खेलते-खेलते वह आंगन में बने पानी के हौद में गिर गई। काफी देर बाद भी जब गुंजन किसी को दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश शुरू हुई। खोजबीन के बाद मासूम का शव पानी के हौद में दिखाई दिया। पानी के हौद से मासूम को निकालकर निजी चिकित्सक को दिखाया गया। लेकिन, बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें