फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लाख का टैक्स चोरी का माल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाणिज्य कर की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान 21 लाख 15 हजार रुपये की टैक्स चोरी का माल पकड़ा है। इसमें 16 लाख रुपये के कंप्यूटर और स्पेयर पार्ट्स हैं। विभाग ने टैक्स चोरी के माल पर छह लाख 40 हजार रुपये का टैक्स एवं जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर प्रवीण कुमार और वाणिज्य कर अधिकारी कमल कुमार पांडे के नेतृत्व में प्रवर्तन की टीम ने शुक्रवार रात कांठ रोड पर वाहनों की चेकिंग की। कई ट्रकों को रोका गया। एक ट्रक में 16 लाख रुपये कीमत के कंप्यूटर और स्पेयर पार्ट्स बरामद हुए। कंप्यूटर और स्पेयर पार्ट्स देहरादून से लखनऊ भेजे जा रहे थे और उनका प्रांतीय ई-वे बिल नहीं था। प्रवर्तन टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर टैक्स चोरी के माल पर पांच लाख रुपये का टैक्स और जुर्माना लगाया है।
वाणिज्य कर अधिकारी कमल पांडे के मुताबिक चेकिंग में कानपुर से हरिद्वार जा रहा लोहे के एंगल से लदा ट्रक रोका गया। ट्रक में चार लाख 15 हजार रुपये का लोहा लदा था। ट्रक चालक के पास प्रांतीय ई-वे बिल नहीं होने पर एक लाख चार हजार का टैक्स और जुर्माना लगाया गया। टीम ने सुल्तानपुर से हरियाणा जा रहा प्लाई से भरा ट्रक भी पकड़ा है। इसमें एक लाख रुपये कीमत की प्लाई थी। टैक्स चोरी के माल के परिवहन पर 36 हजार रुपये टैक्स एवं जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें