सैदनगली पुलिस ने कुंदरकी भूड़ के जंगल स्थित सिंचाई विभाग के खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से पांच अधबने तमंचे के समेत तैयार करने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी को को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को पुलिस ऑफिस में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एएसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि सैदनगली थाना इंस्पेक्टर किरनपाल को मुखबिर की सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव कुंदरकी भूड के जंगल में बने सिंचाई विभाग के खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही है। सूचना पर मिलते ही इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ बताए खंडहर में छापा मार दिया। पुलिस को देख वहां मौजूदलोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने संभल के नखासा के मोहल्ला इमादुल मुल्क सराय निवासी शौकीन को अवैध तमंचे बनाते हुऐ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।