फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ की टक्कर से मासूम की मौत, लगाया जाम

Wed, 04 Jan 2017 12:09 AM IST
अमराेहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम लगाया
विज्ञापन
आदमपुर थाना इलाके में ढबारसी-आदमपुर रोड पर गांव दमगढ़ा में मंगलवार को जुगाड़ की टक्कर से हुई मासूम की मौत के बाद भड़के लोगों ने जुगाड़ चालक की गिरफ्तारी व स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ा निवासी महावीर का बेटा रवि (7) मंगलवार सुबह खेत पर गया था। लौटते वक्त शिव मंदिर के निकट पहुंचा पीछे आ रहे एक अनियंत्रित जुगाड़ ने रवि को रौंद दिया। रवि जुगाड़ के नीचे लगी कीलों में फंस गया और घिसटने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने मासूम को जुगाड़ू के नीचे फंसा देखा तो शोर मचाकर जुगाड़ को रुकवाया गया।

धर लोग मासूम को निकाल ही रहे थे कि मौका पाकर जुगाड़ चालक फरार हो गया। आनन-फानन में रवि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की सूचना पर भड़के लोगों ने करीब ग्यारह बजे ढबारसी-आदमपुर रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं और जुगाड़ चालक को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने जुगाड़ चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो करीब एक बजे जाम खोला जा सका। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। महावीर के तीन बच्चों में रवि सबसे बड़ा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें