फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे मेें मिला गला रेता हुआ शव

Sat, 17 Mar 2018 02:09 AM IST
ब्यूरोअमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में गांव नगलिया बहादरपुर के एक घर में युवक का शव कमरे में मिला। उसका गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से साक्ष्य जुटा गए हैं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगलिया बहादरपुर निवासी अरविंद कलहेर की गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। बताया जाता है कि गुरुवार शाम को गांव के ही गांव के एक युवक की बारात क्षेत्र के गांव हासमपुर गई थी। बारात में शामिल होने अरविंद और उसका दोस्त भी गया था। अरविंद देर रात को बारात से वापस लौटा था। शुक्रवार सुबह को अरविंद की मां रामवती जब उसके कमरे में चाय लेकर गई तो चारपाई पर लहूलुहान हालत में अरविंद का शव देख होश उड़ गए। गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाने के लिए चारपाई से फिंगर प्रिंट लिए। खून से सने अरविंद के कपड़े एवं बिस्तर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इंकार किया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच      गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें