फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार से गो तस्करी करने में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में रहरा रोड से करीब पंद्रह दिन पहले लग्जरी कार से गोमांस बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि 27 फरवरी को रहरा रोड पर गांव गंगवार के पास पुलिस ने लग्जरी कार से करीब दो क्विंटल गोमांस बरामद किया था। हालांकि आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए थे। पुलिस ने घटना के दौरान अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन जांच पड़ताल के बाद तीन आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात को रहरा रोड से ही गश्त के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि लग्जरी कार में गोमांस छोड़कर आरोपी फरार हो हुए थे। पकड़े गए आरोपी अरमान निवासी गांव जयतौली कोतवाली हसनपुर, फरीद निवासी गांव मलकपुर, बुलंदशहर व दानिश निवासी गांव हरियाणा थाना कोतवाली डिडौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें