फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

270 लीटर कच्ची शराब बरामद, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सहारनपुर और कुशीनगर में हुए जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस और आबकारी विभाग हरकत में है। सोमवार को जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 125 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। साथ ही सात लोगों को गिफ्तार किया गया। वहीं आबकारी विभाग की टीम ने गंगा पार अभियान चलाया। जहां 150 लीटर कच्ची शराब और एक हजार किग्रा से अधिक लाहन बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में चले अभियान में गजरौला पुलिस ने दो लोगों को 70 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं आदमपुर पुलिस ने तीन लोगों को तीस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि धनौरा, डिडौली और रजबपुर पुलिस ने दस-दस लीटर शराब के साथ एक-एक लोगों को गिरफ्तार किया। हसनपुर पुलिस पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें