फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गांव दरियापुर के पास रेल ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल हो गई। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला मंगलवार को पति को बताए बिना पंजाब से घर के लिए चल दी थी। मृतका जिला सीतापुर की रहने वाली है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रैकमैन ने महिला का शव गांव दरियापुर बुजुर्ग के पास रेल ट्रैक पर पड़ा देखा। सूचना पर जीआरपी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त आरती देवी (26) निवासी गांव रामीपुर गौंडा, थानगांव जिला सीतापुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पति रामसेवक ने फोन पर मृतका की शिनाख्त की है। परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस महिला के द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रही है। जबकि मौके पर पड़े शव को देखकर हत्या किए जाने की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

पति को बताए बिना ही चली आई थी अकेली
मृतका के पति रामसेवक ने पुलिस को फोन पर बताया कि वह पंजाब के बस्सी में मजदूरी करता है। 15 दिन पहले गांव से दोनों साथ पंजाब गए थें। महिला ने वहां मन न लगने की बात कहकर घर जाने के लिए कहा था। दोनों को दो दिन के बाद घर जाना था। मंगलवार को ही महिला बिना बताए घर के चली गई थी। ड्यूटी से वापस आने पर पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी आरती ताला लगाकर चली गई। कई बार उसे फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कुछ समय के बाद आरती ने काल रिसीव करके बताया था कि वह घर जा रही है।
विज्ञापन


- ट्रैक पर महिला का शव मिला है। घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही पता चल सकती है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अभी तक परिजन नहीं पहुंच पाए है।
नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक गजरौला।

हादसे के बाद एक घंटा ट्रैक पर खड़ी रही मालगाड़ी
गजरौला। हादसे की सूचना पर पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। उस दौरान दिल्ली से मुरादाबाद दिशा में मालगाड़ी जा रही थी। ट्रैक पर शव होने की सूचना मिलने पर मालगाड़ी को घटनास्थल से 100 मीटर दूर ही रोक दिया गया। इस दौरान मालगाड़ी करीब एक घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें