रजबपुर। नेशनल हाईवे के झनकपुरी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित झनकपुरी चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर घूम रहे अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना रात में किसी समय की है। मृतक की उम्र करीब 46 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक मंदबुद्धि है, जो सड़क पर ही इधर-उधर घूमता रहता था। फिलहाल अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही हैं।