रजबपुर। जमापुर गांव प्राइमरी स्कूल के निकट झाड़ी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गोली मारकर या नुकीली चीज घोंपकर हत्या की गई है। घटना स्थल पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव जमापुर के प्राइमरी स्कूल के पास झाड़ी में युवक का शव पड़ा देखा ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखादेख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुुंच गई और जांच पड़ताल की। युवक के सीने पर गहरी चोट लगी हुई है। अनुमानित युवक की गोली मारकर या फिर सीने में कोई नुकीली चीज घोंपकर हत्या की गई है। उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने भीड़ के माध्यम से युवक की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को युवक के कपड़ों की जेब को कुछ भी हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोरचरी में रखवा दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद यहां शव फेंका गया है। थाना प्रभारी अतुल प्रधान ने बताया कि शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।