फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरीफ और बब्बू से दिल्ली में होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

एनआईए सैदपुर इम्मा निवासी जरीफ और बब्बू से दिल्ली में पूछताछ करेगी। एनआईए ने दोनों को दिल्ली हेडक्वार्टर तलब किया है। नोटिस देकर दोनों को चार जनवरी को दिल्ली में बुलाया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए संदिग्ध आतंकी सईद से पूछताछ के आधार पर एनआईए और एटीएस की टीम ने मंगलवार को सैदपुर इम्मा के सात घरों में छापामारी की। टीम ने सईद समेत सात लोगों के घरों की तलाशी ली। इस दौरान टीम ने घरों में काफी समय बिताया। कार्रवाई पूरी करने के बाद एनआईए ने गांव के जरीफ और बब्बू को नोटिस दिया है। दोनों को चार जनवरी को एनआईए के हेड क्वार्टर नई दिल्ली तलब किया गया है। जहां दोनों से पूछताछ की जाएगी। जरीफ मजदूर बताए जाते हैं। जबकि बब्बू का कोल्हू का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें