फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करते हुए सात डूबे, बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। अमावस्या पर गंगा स्नान करते हुए मामा भांजे सहित तीन किशोरी और एक महिला गंगा में डूब गई। हालांकि गोताखोरों ने सभी बाहर निकाल लिया। वहीं एक व्यक्ति तिगरी में भी डूबा था, जिसे बचा लिया गया है।
विज्ञापन

गंगा में फिलहाल जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिसके चलते ब्रजघाट में भी पानी का बहाव काफी तेज है। अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए साहिबाबाद की चौदह वर्षीय आयुषी और वंशिका पुत्री नितिन अपने परिजनों के साथ ब्रजघाट पर पहुंची थी। नहाते समय दोनों किशोरी गंगा में डूब गई। जिन्हें गोताखोरों ने बचा लिया। वहीं दोहपर के समय कविता पत्नी सोनू निवासी सरधना मेरठ और कविता की भांजी वैशाली (16 वर्ष) नहाते हुए डूब गई। इसके अलावा मेरठ निवासी राजन ठाकुर और दिल्ली निवासी राजन का भांजा पिंटू भी गंगा में डूब गए। जिन्हें गोताखोंरो ने बमुश्किल बचाया। इसके अलावा तिगरी में भी एक श्रद्घालु डूबा। जिसने तीन गोताखोरों ने समय रहते बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें