फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख चुराने वाले नौकर को पकड़ने के लिए एमपी में दस दिन डटी रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। दो जुलाई को सेक्टर-14 में रेमंड शोरूम संचालक के घर में चोरी करने के आरोपी नौकर रामपाल को पुलिस ने एमपी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए चार लाख रुपये, सोने व चांदी के जेवरात व लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है।
सेक्टर-14 निवासी विनोद कुमार के घर से उनका चौ14 साल पुराना नौकर रामपाल जेवरात, चार लाख रुपये व उनकी लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार हो गया। वारदात के समय व्यापारी अपने साले की लड़की की गोदभराई की रस्म में गुरुग्राम गया हुआ था। उनका नौकर रामपाल घर पर अकेला था। जब व्यापारी का परिवार वापस घर आया तो उनका नौकर गायब मिला। घर का सारा कीमती सामान गायब था। पुलिस ने मामले में शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नौकर को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। इस टीम में चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार, मुख्य सिपाही जितेंद्र सिंह, सिपाही रमेश कुमार व परमवीर को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 दिन तक मध्यप्रदेश में डेरा जमाए रखा। पुलिस ने चोरी के आरोपी नौकर को पकड़ने के लिए अमानगंज, सूरजपुर, ब्यारमा, जबलपुर, दमोह जिला में छापेमारी की। अंत में आरोपी का पीछा करते हुए छतरपुर के बस अड्डा से आरोपी रामपाल को काबू करने में सफलता हासिल। आरोपी रामपाल उपरोक्त को छतरपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करके आरोपी से चोरीशुदा सात कारतूस से लोडिड पिस्तौल, पांच कारतूस, दो लाख रुपये, चोरीशुदा जेवरात बरामद कर लिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
घर में नौकर रखते समय उनके चरित्र सत्यापन, मूल दस्तावेज तथा स्थायी पते की जांच अवश्य करें व इस बारे में पुलिस को जरूर सूचना दें, ताकि इस प्रकार की वारदात करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकें।
-शिवचरण सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें