अमरोहा। शादी का झांसा देकर एमए की छात्रा से पड़ोसी गांव के सिपाही ने दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही की पोस्टिंग रामपुर में हैं। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता आठ दिन से सिपाही पर कार्रवाई कराने को अफसरों के चक्कर काट रही है। बावजूद इसके महकमा मौन होकर बैठा है।
घटना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहीं के रहने वाले किसान की बेटी एमए फाइनल की छात्रा है। छात्रा का पिछले तीन वर्षों से पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कहता था। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब जब युवक की नौकरी 2018 बैच में यूपी पुलिस में बतौर सिपाही लग गई है। इसके बाद भी सिपाही छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित छात्रा के मुताबिक अब सिपाही शादी करने से इंकार कर रहा है। छात्रा सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी, एसओ और रामपुर पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दे चुकी है। पिछले आठ दिन से वह अफसरों के आगे-पीछे दर-दर की ठोकरें खा रही है। बावजूद इसके महकमा सिपाही के खिलाफ कोई एक्शन लेने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतवानी दी है।