फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी कार बेचने के नाम पर 54 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। वेबसाइट पर पुरानी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की बिक्री का विज्ञापन दिखाकर गजरौला के व्यक्ति से 54 हजार रुपये की ठगी कर ली। गाड़ी की डिलीवरी के बिना और पैसों की डिमांड करने पर धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्रयोगिक सहायक मेराज हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक वेबसाइट पर पुरानी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की बिक्री का विज्ञापन था। आठ फरवरी को आरोपी विक्रेता मोहम्मद रफीक अहमद ने गाड़ी की कीमत एक लाख 80 हजार रुपये बताई। गाड़ी की डिलीवरी के लिए उन्होंने दस प्रतिशत धनराशि यानी 18 हजार रुपये पेटीएम से जमा कराने को कहा तथा नौ फरवरी को गाड़ी गजरौला कालेज में भेजने की बात कही। आरोप है कि नौ फरवरी को दूसरे मोबाइल से फोन आया तथा गाड़ी की कीमत का बीस प्रतिशत यानी 36 हजार रुपये जमा कराने को कहा। 36 हजार रुपये जमा करने पर आरोपी 50 प्रतिशत धनराशि जमा कराने को कहने लगे। आरोप है कि 50 प्रतिशत धनराशि के अभाव में गाड़ी न देने की बात कही। पुलिस को दी तहरीर में ओलेक्स पर विज्ञापन दिखाकर पैसों की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में ठगी की रकम वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें