फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएसए स्कूल-पनेसिया हास्पिटल पर इनकम टैक्स का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आयकर विभाग लखनऊ की टीम ने सोमवार को जोया रोड स्थित एलएसए स्कूल और पनैसिया हास्पिटल पर छापा मारा। टीम देर शाम तक स्कूल और हास्पिटल के रिकार्ड खंगालती रही। परिवार के सदस्यों के बैंक अकाउंट और स्टेटमेंट भी चेक किए। इसके बाद टीम निकल गई। कार्रवाई के दौरान अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

लखनऊ से आयकर की टीम सोमवार को अमरोहा पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने जोया रोड स्थित एलएसए स्कूल पर छापा मारा। टीम ने स्कूल के बगल में स्थित पनैसिया हास्पिटल में भी छापा मारा। टीम ने किसी को बाहर नहीं जाने दिया। इसके बाद टीम ने दोनों जगहों पर जांच पड़ताल शुरू की। स्कूल और हास्पिटल के जरूरी रिकार्ड मंगाकर चेेक किए। बैंक अकाउंट और स्टेटमेंट भी देखे। रिकार्ड की जांच पड़ताल शाम तक चलती रही। इस दौरान टीम ने कई बिंदुओं पर स्पष्टीकरण भी लिए। कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम शाम को निकल गई। कार्रवाई के दौरान स्कूल और हास्पिटल के गेट पर पुलिस कर्मियों का पहरा रहा।

- लखनऊ से इनकम टैक्स की टीम आई थी। टीम को कोई शिकायत मिली थी। उन शिकायतों की बिंदुओं पर टीम ने जांच पड़ताल की। टीम द्वारा मांगे गए रिकार्ड उपलब्ध कराए। शिकायत के बिंदुओं पर स्टेटमेंट लेकर टीम चली गई।
विज्ञापन

- ग्रीश बसंल, प्रबंधक, एलएसए

साढ़े सात घंटे रही इनकम टैक्स की टीम
अमरोहा। लखनऊ से आई टीम एलएसए स्कूल में करीब साढ़े सात घंटे रही। टीम यहां सुबह साढ़े दस बजे पहुंची थी। इसके बाद गेट बंद कराकर टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई पूरी कर टीम शाम छह बजे एलएसए स्कूल से निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें