बौंदकलां। फिजिकल की तैयारी कर घर लौट रहे सांजरवास निवासी एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया । जहां बौंदकलां थाना पुलिस ने बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में सांजरवास निवासी सचिन ने बताया कि गत सात फरवरी को वह फिजिकल की तैयारी कर घर लौट रहा था। जब वह एससी चौपाल के समीप पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। घायल ने बताया कि उसके भाई का कुछ समय पहले उक्त पक्ष से विवाद हुआ था और रंजिशन उस पर हमला किया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।