फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में हाईवे पर पलटी जाइलो कार, महिला की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर पलटी कार, महिला की मौत, आठ घायल
विज्ञापन

- दिल्ली से पाकबड़ा में शामिल होने आ रहे थे दो परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला (अमरोहा)। पाकबड़ा में एक समारोह में शामिल होने आ रहे दो परिवारों की कार एनएच-24 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद कार पलटी तो कार में सवार नौ लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मासूम समेत आठ लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
धनौरा के गांव सुजमना और आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगारपुर के दो परिवार दिल्ली में रहते हैं। रविवार तड़के जाइलो कार से नौ लोग दिल्ली से मुरादाबाद के पाकबड़ा के पास एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तड़के करीब चार बजे गजरौला में हाईवे पर सीओ कार्यालय के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद कार पलट गई। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने पैंतालीस वर्षीय कुुंती पत्नी चंद्र सिंह निवासी सुजमना थाना धनौरा को मृत घायल घोषित कर दिया, जबकि मासूम समेत आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल
चंद्र सिंह व काले पुत्र चंद्र सिंह निवासी सुजमना थाना धनौरा, मस्तराम पुत्र ओमप्रकाश, सोमवती पत्नी ओमप्रकाश व तरूण निवासी ओगारपुर थाना आदमपुर, कार चालक जोगेंद्र सिंह, महेशरा निवासी राहुल पुत्र समरपाल, व ज्योति पत्नी अनिल घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया।
फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें