फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली करंट से दो लाइनमैन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे दो संविदा बिजली कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। परिजनों का आरोप है कि शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट छोड़ा गया। दोनों लाइनमैन को गंभीर हालत में मेरठ के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक संविदा कर्मचारी के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए जाम लगाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रहमापुर माफी का रहने वाला कुलवंत संविदा कर्मचारी है। वह शुक्रवार की रात कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान में बिजली ठीक कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच लाइन में करंट प्रवाहित कर दिया गया। करंट से वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर गया। उसे तत्काल मेरठ ले जाया गया। शनिवार की सुबह एक अन्य संविदा कर्मचारी मनोज सैनी भी खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। उसको जबर्दस्त झटका लगा। वह बुरी तरह झुलस गया। उसे भी तत्काल मेरठ ले जाया गया। उसके परिजनों ने बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने जाम भी लगाया लेकिन पुलिस ने पहुंच कर जाम खुलवा दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें