फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: शराब की दुकान के पीछे मिला युवक का निर्वस्त्र शव, शरीर पर चोटें के निशान देख जताई जा रही ये आशंका

Thu, 05 May 2022 07:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)

सार

अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर गांव के पास स्थित शराब की दुकान के पीछे एक युवक का निर्वस्त्र शव मिला है। उसके चेहरे और टांगों पर चोटों के निशान मिले है। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में शराब की दुकान के पीछे खेत में युवक का निर्वस्त्र शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसके चेहरे और टांगों पर चोटों के निशान मिले। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। फिलहाल हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर गांव की है। यहां गांव से बाहर शराब की दुकान है। उसके पीछे युसूफ अली का खेत है। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे सेल्समैन विपिन कुमार दुकान के पीछे लघुशंका(पेशाब) करने गया था। इस बीच खेत में युवक का निर्वस्त्र शव पड़ा देखा उसके होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थोड़ी देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों से शव के बारे में पूछताछ की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसके सिर और टांगों पर चोट के निशान हैं। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर शव की हालत देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही युवक की मौत के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें