गजरौला। गांव में दवाई लेने जा रहे चचेरे-तहेरे भाइयों के साथ गांव के ही दबंगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए भाइयों को सीएचसी लाया गया। जहां से दोनों रेफर कर दिए गए। पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के पपसरा खादर निवासी तालिब व उसका चचेरा भाई जुबैर बुधवार की सुबह 11 बजे गांव में ही दवाई लेने जा रहे थे। रास्ते में ही इसरत पुत्र सुन्नत अली, रियासत, नौशाद व उसका भाई फुरकान मिल गए। आरोप है कि उपरोक्त चारों आरोपियों ने तालिब व जुबैर को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर चारों ने धारदार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़ा होता देख दौड़कर आए गांव के लोगों ने उनको किसी तरह बचाया। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिए गए। पुलिस ने तालिब के पिता जफरयाब की तहरीर पर उपरोक्त चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।