फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दिल से लोगों ने जनता कर्फ्यू का साथ दिया

विज्ञापन
बछरायूं में पालिकाकर्मी सैनिटाइजेशन करते हुए - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर कहें या फिर कोरोना वायरस का खौफ। जनता कर्फ्यू के दौरान नगर और ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह से बंद रहा। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे थे। उनको भी पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर भेज दिया। होली पार्क चौराहे पर अकारण बाइक से घूम रहे एक व्यक्ति को एसडीएम ने जमकर फटकार लगाई। पालिका प्रशासन की ओर से नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर में सेनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील का पूरे क्षेत्र में जबर्दस्त असर रहा। मेन बाजारों के अलावा गली कूचों में भी लोग अपने घरों के भीतर थे। सवेरे से ही पुलिसकर्मी हूटर बजाते हुए घूम रहे थे। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को जमकर हड़काया गया। धनौरा और बछरायूं में पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिये लोगों से अपने घरों के भीतर रहने की अपील की। पेट्रोल पंप पूरी तह बंद थे। नगर के अति व्यस्त होली पार्क चौराहा, शेरपुर चुंगी चौराहा, महादेव चुंगी चौराहे पर सन्नाटा पसरा हुआ था। रेलवे द्वारा ट्रेनें रद करने की वजह से रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने बताया कि लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा किसी अन्य ट्रेन का आवागमन नहीं हुआ। इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी धनौरा रेलवे स्टेशन से एक भी यात्री सवार नहीं हुआ। प्रतिदिन लगभग 250 यात्री यहां से सवार होते थे। एसडीएम शशांक चौधरी ने धनौरा और बछरायूं में कई स्थानों पर हालत का निरीक्षण किया। उन्होंने जनता द्वारा दिए गए सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से सामूहिक प्रयासों से ही निपटा जा सकता है।

धनौरा का सूना पड़ा रेलवे स्टेशन- फोटो : DHANAURA

धनौरा का सार्वाधिक व्यस्त होली पार्क चौराहे पर पसरा सन्नाटा- फोटो : DHANAURA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें