सोमवार को जनपद में कोरोना संक्रमित तीन मरीज और मिले है। इस तरह से इस लहर में अब तक 2904 मरीज मिल चुकें हैं। इसके अलावा जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को 217 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें बुजुर्ग सहित तीन लोग पॉजिटिव मिले है। इस लहर में मिले कोरोना के मरीजों की संख्या 2904 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 806 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 321 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 485 लोगों के सैंपल जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब भेजे गए हैं। बरवक्त जिले में 18 सक्रिय मरीज हैं।