फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अग्रसेन जयंती पर रंगारंग प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अग्रवाल सभा की ओर से अग्रसेन जयंती के मौके पर सोमवार की रात गांधी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाहर से आए कलाकारों व छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एएसपी सलोनी अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप जलाने के साथ हुई। दिल्ली से आए मयूर आर्ट्स ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना पर अपनी भावभंगिमाओं से समां बांध दिया। पूरा पांडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठा। छोटे बच्चे सक्षम गोयल ने कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा एक काम, मेरी राम जी से कह देना जय श्री राम गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा अग्रसेन महाराज के जीवन पर आधारित नाटिका, विष्णु-लक्ष्मी व राधा-कृष्ण की होली की प्रस्तुति करतल ध्वनि से सराही गई।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधकों राहुल अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आशु सिंहल, अंकुर सिंहल व निर्यात के क्षेत्र में धनौरा की पहचान बनाने वाले वैभव अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेरठ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक सलोनी अग्रवाल ने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को प्रशासनिक अफसर बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएं। उनका कहना था कि अग्रवाल समाज के लोग व्यापार के क्षेत्र में बहुत आगे हैं, लेकिन उनको अपनी बेटियों को सरकारी अधिकारी बनाने की दिशा में गंभीरता से काम करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कराए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन के नाम पर बनाए जा रहे सरोवर के निर्माण में बाधा पैदा करने वाली राजनैतिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
इस मौके पर पंकज सिंहल, सिम्मी अग्रवाल, कमल अग्रवाल, सुभाष बंसल, पवन अग्रवाल, कमल गुप्ता, सोनिया अग्रवाल, विनय गोयल, कुसुम गोयल, वैभव अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, अनुज सिंहल, अर्चना सिंहल आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें