फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। कक्षा दसवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जबरन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सिरसा जट गांव की है। यहां पर किसान ब्रह्मपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी रेखा के अलावा दो बेटियां और दो बेटे हैं। दूसरे नंबर की बेटी सोनी (14) स्थानीय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य सकुशल सोए थे। बेटी सोनी अलग कमरे में थी। मंगलवार की तड़के किसान और उसकी पत्नी खेत में खाद डालने चले गए थे। जबकि बच्चे को स्कूल जाना था। लिहाजा बड़ी बेटी अन्नू ने सोनी को उठाने के लिए आवाज लगाई। लेकिन सोनी नहीं उठी। अन्नू कमरे में पहुंची तो सोनी का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। यह देखकर अन्नू के चीख निकल गई। दौड़कर वह खेत पर पहुंची और घटना जानकारी माता-पिता को दी। हार्ट की बीमारी से ग्रस्त ब्रह्मपाल बदहवास हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। परिजन अभी तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने मर्डर करने की जानकारी पुलिस को दे दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार किया। बावजूद इसके पुलिस नहीं मानी और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच हुआ है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रा ने फंदे पर लटकर आत्महत्या की है, ऐसा प्रतीत हो रहा था। लेकिन शिकायत मर्डर की थी, इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें