फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुख्यमंत्री कल रहरा में, ट्रैफिक किया जाएगा डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 23 अप्रैल को रहरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रस्तावित जनसभा को संबोधित करेंगे। ये जनसभा रहरा में स्थित श्री प्रकाश वीर शास्त्री इंटर कॉलेज के ग्राउंड में होगी।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी समेत आला अधिकारियों ने जनसभा स्थल का मुआयना किया। हैलीपैड स्थल और मैदान का निरीक्षण किया। तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, प्रशासन ने रहरा रोड पर यातायात को डायवर्ट करने का फैसला लिया है। एएसपी राजीव कुमार सिंह बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जनसभा स्थल के आस-पास ड्यूटी लगा दी गई है। सुरक्षा में 750 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। इसमें पांच एएसपी और सात सीओ शामिल हैं। अर्धसैनिक बल और पीएसी कर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि जनसभा के दौरान रहरा रोड बंद कर दिया जाएगा। ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गाें से गुजारा जाएगा। हालांकि भाजपा के जिला अध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी का कहना है कि अभी सीएम का सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है।

इस तरह निकाला जाएगा ट्रैफिक

- संभल-गंवा की तरफ से रहरा की तरफ से निकलने वाले सभी हैवी ट्रैफिक डाइवर्ट किया जाएगा।
- गंवा से रहरा होकर हसनपुर-गजरौला को जाने वाले सभी वाहनों को आदमपुर मोड़ से डायवर्ट करके ढबारसी की तरफ भेज दिया जाएगा, जो उझारी होकर अपने गंतव्य जाएगा।
विज्ञापन

- हसनपुर से गंवा को जाने वाला पूरा ट्रैफिक डायवर्ट करके सैदनगली की तरफ भेजा जाएगा, जो नखासा व असमोली होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
- यदि हसनपुर या अन्य कहीं से भी कोई ट्रैफिक रहरा की तरफ आ जाता है तो उसे बुरावली से डायवर्ट करके उझारी की तरफ भेजा जाएगा।

नोट:- हसनपुर से आदमपुर मोड़ तक पूरे रोड का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। जिस पर केवल जनसभा से जुड़े वाहनों को भेजा जाएगा। अन्य वाहनों का इस मार्ग पर कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें