फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लगातार चढ़ रहा पारा, बढ़ने लगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अप्रैल माह आधे से भी ज्यादा बीत चुका है और गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। तेज धूप के साथ पारा लगातार चढ़ रहा है। शनिवार को जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को 38 के पहुंच गया। दोपहर में चिलचिलाती धूप के सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। शाम को भी उमस महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

अप्रैल माह जैसे-जैसे आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है। दिन में धूप के साथ उमस महसूस हो रही है। जिससे लोग बेचैन हो रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम 23 डिग्री रहा। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 38 हो गया तो न्यूनतम भी दो डिग्री बढ़ा। दोपहर में गर्म हवा चलने का दौर शुरू हो गया है। 11 बजे के बाद तेज धूप के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। उधर, मौसम में गरमाहट बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में पेट व बुखार के रोगी भी पहुंच रहे हैं। साथ ही त्वचा रोगी भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि गर्मी में अब और इजाफा होगा। आने वाले दिनों में तापमान में और उछाल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें