तीन दिन अवकाश के बाद मंगलवार को जनपद की बैंक खुलेंगी, जिन पर उपभोक्ताओं की भीड़ का उमड़ना लाजमी है। यूं तो प्रत्येक बैंक पर कैश का इंतजाम अधिकारियों द्वारा किया गया है, मगर उपभोक्ताओं के हिसाब से कम होना बता रहे हैं। इसके लिए धैर्य रखने की जरूरत है। इधर पुलिस ने भी ज्यादा भीड़ उमड़ने की आशंका जताते हुए बैंकों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने का फैसला लिया है।
गत शुक्रवार के बाद जनपद की बैंकों की छुट्टी हो गई। जिस पर कर्मचारियों ने जरूर राहत की सांस ली, मगर उपभोक्ता पूरी तरह बेचैन रहे। इंतजार है तो सिर्फ एक ही बात का कि बैंक कब खुलेंगे। कोई रुपये जमा करने के लिए बेकरार है तो कोई घर का खर्च पूरा करने के लिए कैश निकालने को। मंगलवार को उनकी ये बेकरारी दूर होगी, क्योंकि तीन दिन छुट्टी के बाद बैंक खुलेगी। जिन पर अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बांटने का कुछ रुपयों बंदोबस्त किया है। कुछ बैंकों में कल ही कैश पहुंचेगा।
इधर बैंकों पर तीन दिन के बाद अधिक भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी प्रत्येक बैंक पर कड़ा पहरा बैठाने का फैसला लिया है। सीओ सिटी शील कुमार ने बताया कि हर बैंक के बाहर दो-दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर कहीं पर विवाद या हंगामा होता है तो संबंधित कर्मी अफसरों को खबर करेंगे, ताकि समय रहते उस पर काबू पाया जा सके। सभी थानेदारों को भी बैंकों पर भ्रमण करते रहने को कहा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई न बरतने जाएगी।
तीन दिन के बाद बैंक खुलेंगे। इसलिए हरेक पर कैश बांटने का इंतजाम है। जो भी करेंसी मिली है, वह उपभोक्ताओं के हिसाब से बहुत कम है। कुछ बैंक में आज भी करेंसी आएगी और हाथों हाथ बंटेगी। केसी बोहरा, एलडीएम