फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीडीओ ने की सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ ने सीएम डैशबोर्ड आधारित कई विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीडीओ को अन्नपूर्णा भवनों को समय से पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी विभाग दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने में कोताही न बरतें। जिन विभागों की खराब रैंक आई है वह कारणों को चिह्नित कर दूर करते हुए रैंकिंग में सुधार करें। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रही रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्देश दिए कि खराब रैंकिंग वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं।
उन्होंने जनपद में सघन अभियान चलाकर अपात्रों को चिन्हित कर उनका राशन कार्ड निरस्त करते हुए तत्काल पात्रों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन को माह के अंत तक पूर्ण करने के साथ पूर्ण भवनों को शीघ्रता से संचालित कराने को कहा। जहां पर अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि की उपलब्धता नहीं है, वहां पर भूमि का चिह्नांकन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश बीडीओ को दिए। बैठक में परियोजना निदेशक अंबरीश कुमार, डीडीओ सरिता द्विवेदी, उपकृषि निदेशक डॉ. रामप्रवेश, डीएसटीओ पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें