फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वृद्ध महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला का गला घोंटे जाने या उसके शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के पास सूदनपुर गांव में रहने वाली स्व. किशोरी लाल पत्नी दुलारी देवी (90) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उनके दो बेटे रिशाल और बालकिशन हैं। रिशाल थाने में चौकीदार है। मृतका दुलारी अपने पोते भूरे और चंद्रपाल (रिशाल के बेटे) के साथ रहती थी। बताते हैं कि दुलारी पिछले कोई दिनों से बीमार चल रही थीं। जिस कारण उन्होंने अपने हिस्से की छह बीघा जमीन भूरे और चंद्रपाल के नाम कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। तभी परिवार के ही कुछ लोगों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की जांच में मौके पर हत्या किए जाने जैसा कोई सुबूत नहीं मिला था। लेकिन आरोप के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि दुलारी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उनका गला भी नहीं घोंटा गया था। जबकि शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें