फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह लाख का सामान खाक, दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर में आग लगने से करीब छह लाख रुपये का सामान राख हो गया। आग की जानकारी होने पर पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मामला नगर के मोहल्ला अहमद नगर का है। यहां पर विवेक निरंकारी स्कूल के पास हैदर अली की डिस्पोजेबल सामान की दुकान है। दुकान के पीछे ही उनका घर है। दुकान का अधिकांश सामान घर की छत पर रहता है। रविवार ढाई बजे के करीब घर की छत से तेजी से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर घर के लोगों ने शोर मचाया, देखते ही देखते धुएं ने आग का विकराल रूप ले लिया। मामले की जानकारी दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान आग के गोले उठते देख आसपास रहने वाले भी चपेट में आने की आशंका से परेशान दिखे। आग को बढ़ने से रोकने के प्रयास में मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुकान स्वामी हैदर अली के पिता अफसर अली ने बताया कि आग से करीब छह लाख रुपये का सामान खाक हो गया। आग में तीन बच्चों की शादी में मिला सामान भी राख हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें