फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को टक्कर मार कर भाग रही कार पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। महिला घायल हो गई। घायल को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया। उधर हादसे के बाद दौड़े महिला के परिजनों ने कार का पीछा किया। पुलिस भी दौड़ी। हसनपुर जाकर कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला टीचर कालोनी निवासी विजयपाल व उनकी पत्नी पुष्पा सोमवार की देर शाम घर से निकल कर ओवरब्रिज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नगर की तरफ से तेज रफ्तार वैगन आर कार आई। जिसने पति के साथ पैदल जा रही पुष्पा देवी को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। विजयपाल ने राहगीरों की मदद से पुष्पा को आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया। उधर शोर मचाने पर दौड़े मोहल्ले के युवकों ने बाइक लेकर कार का पीछा किया। इधर पुष्पा देवी को हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी से रेफर कर दिया गया। उधर युवकों ने पुलिस की मदद से कार को हसनपुर के निकट पीछा कर पकड़ लिया। सीएचसी प्रभारी डा.योगेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की हालत खतरे में है। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर के लिए अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें