नेशनल हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने बृहस्पतिवार की सुबह पेन चला पांच सौ का नोट न लिये जाने पर यात्री युवक ने अपने साथियों को बुला कर परिचालक के साथ मारपीट की। बस में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिये। हंगामे की स्थिति बन गई।
हंगामा होता देख यात्री सहम गए। अफरातफरी मच गई। 100 पुलिस के पहुंचने हमलावर बाइकों से भाग निकले। पुलिस ने घायल परिचालक का सीएचसी में उपचार कराया है। परिचालक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
घटनाक्रम की शुरुआत उस समय हुई जब सोहराब गेट डिपो की बस मुरादाबाद से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में ही एक यात्री युवक दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुुआ। रास्ते में एक यात्री युवक ने पांच सौ का नोट देकर परिचालक से टिकट मांगा। नोट पर पेन चला हुआ था।
जिससे परिचालक ने नोट लेने से मना कर दिया। इसी बात पर यात्री युवक की परिचालक से कहासुनी हो गई। तीखी झड़प हुई। इसके बाद जब बस तब करीब सवा 11 बजे गजरौला से सीओ दफ्तर के सामने से निकल रही थी। उसी समय यात्री युवक ने मोबाइल से कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। बस जब सीओ दफ्तर पर पहुंची।
वहां से छह-सात बाइकों पर सवार युवकों ने बस रोक ली और परिचालक को बाहर खींच लिया। लात-घूसों से परिचालक की पिटाई शुरू कर दी। हॉकियों से परिचालक को पीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं हॉकी से वार कर बस के शीशे तोड़ दिये। जिससे यात्री सहम गए। अफरातफरी का माहौल हो गया।
वहीं किसी ने 100 पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने परिचालक अंशुल गुप्ता पुत्र उमेश चंद गुप्ता निवासी फूलबाग जनपद मेरठ की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
रोडवेज बस परिचालक से मारपीट हुई है, इस मामले में परिचालक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है, परिचालक का सीएचसी में उपचार कराया गया है, चालक व परिचालक को बस लेकर भेज दिया गया, छानबीन जारी है। इंस्पेक्टर सिंह, सीओ, मंडी धनौरा।