फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ पांच मिनट में 79.61 करोड़ रुपये का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
धन्यवाद और ईद की मुबारकबाद के साथ केवल पांच मिनट चली नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 22-23 के लिए 79.61 करोड़ के आय-व्यय के बजट पर मुहर लग गई। इसके बाद नगर पालिका में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब छह बजे नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष शशि जैन की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। जिसमें अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार के अलावा समस्त सभासद मौजूद रहे। इस दौरान नगर पालिका की आय और व्यय पर चर्चा की गई। पालिका के लेखाकार मोहम्मद अजहर ने आय और व्यय को सभी के सामने प्रस्तुत किया। चेयरमैन शशि जैन ने सभी सभासदों का धन्यवाद किया और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान करीब पांच मिनट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 79.61 करोड़ की अनुमानित आय-व्यय पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई।
अधिशासी अधिकारी डॉ बृजेश सिंह ने बताया कि बैठक में नगरपालिका पर अनुमानित प्रारंभिक अवशेष धनराशि 1257952 रुपये है। जबकि नगरपालिका की अनुमानित आय 69 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपये रखी गई। जबकि अनुमानित व्यय 79 करोड़ 52 लाख 50 हजार रुपये है। वही अनुमानित अंतिम अवशेष धनराशि 21 लाख 32 हजार 952 रुपये है। इस आय-व्यय का लेखा-जोखा बोर्ड के सामने रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें