फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाई ने लगाया बहन को बदनाम करने की साजिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। चर्चित अनीता हत्याकांड में मृतका के भाई मानू सिंह ने अपनी बहन के चरित्र पर उंगली उठाने वालों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई है। मानू का आरोप है कि हत्या के बाद अब उसकी बहन को चरित्रहीन बताकर उसकी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है, जबकि ऐसे आरोप लगाने वालों के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के एक मृतका को इस तरह बदनाम करना बेहद गलत है।
विज्ञापन

इसके साथ ही, भाई मानू ने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी राजू के परिवार के अन्य सदस्यों की संलिप्तता का भी गहरा शक जताया है। मानू का आरोप है कि राजू की पत्नी और घर के दूसरे सदस्य भी इस पूरी साजिश में बराबर के शामिल हो सकते हैं। उनके मुताबिक, राजू की पत्नी अनीता को लेकर शक करती थी और इसी रंजिश के चलते हत्या का षड्यंत्र रचा गया।
मानू ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर राजू के परिजनों की भूमिका को भी खंगाला जाए और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी किसी अन्य सदस्य की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें