फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी वृद्धि पर भड़के ईंट भट्ठा संचालक, प्रदर्शन

विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ईंट भट्ठा संचालक व अन्य। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जीएसटी की दरों में वृद्धि के विरोध में ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रस्तावित जीएसटी का विरोध जताया। ईंट उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का आरोप लगाया। स्पष्ट चेतावनी दी कि जीएसटी की वृद्धि से भट्ठा कारोबार पूरी तरह ठप हो जाएगा। जिसका खामियाजा लाखों मजदूरों को भुगतना पड़ेगा। यह लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन

समिति उपाध्यक्ष मौहम्मद यामीन के नेतृत्व में ईट भट्टा स्वामी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महामंत्री चौधरी हरीशवीर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित जीएसटी ईट भट्टा उद्योग के लिए सही नहीं है। इससे आगामी दिनों में गंभीर परिणाम सामने आएंगे। इस उद्योग से जनपद में पचास हजार से अधिक लोग जुड़े हुए हैं, जो जीएसटी वृद्धि से निश्चित रूप से प्रभावित होंगे। यह उद्योग जीएसटी वृद्धि से पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। लाखों लोग बेरोजगार होंगे। कहा कि प्रदेश में लगभग 18 हजार ईंट भट्टे हैं। इस उद्योग से सरकार को हर माह लाखों का राजस्व मिलता है। जबकि इसके विपरीत सरकार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलता है। इसलिए ईंट ब्रिकी को दो वर्ष के लिए जीएसटी कर से मुक्त रखा जाए।
इस दौरान गुरेंद्र सिंह, इफ्तेखार हुसैन, नौशा अली, राजेंद्र सिंह, जाहिद हुसैन, अहमद अली, ताहिर हुसैन, तौफीक खां, नसीम खां, अनूप रस्तौगी, वेदप्रकाश, शाने आलम, उपदेश कुमार, इमरान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें