फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रामलीला मंचन के लिए दोनों समितियों ने कसी कमर

Sat, 23 Aug 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। रामलीला मंचन के लिए दोनों समितियों के बीच चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ही समिति के पदाधिकारी अपनी-अपनी ओर से मंचन कराने पर अड़े हैं। आजीवन सदस्यों द्वारा चुनी गई समिति के पदाधिकारियों द्वारा दुकान दुकान जाकर पत्रक वितरित करने के बाद पुरानी कमेटी ने भी पत्रक सोशल मीडिया पर पोस्ट करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

रामलीला प्रबंध समिति का चुनाव हर तीन साल में होता है। साल 2024 में समिति के चुनाव होने थे लेकिन राजनैतिक दबाव में चुनाव नहीं होने दिए गए। इस साल समिति के आजीवन सदस्यों ने खुली बैठक बुलाकर जागेश अग्रवाल को नया अध्यक्ष चुन लिया। नई कार्यकारिणी ने बुधवार को मंचन संबंधी पत्रक दुकान दुकान वितरित कर लोगों से सहयोग की अपील की थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुरानी कमेटी के लोगों ने भी पत्रक सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया।
दोनों कमेटियों के बीच चल रहे विवाद के निपटारे के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम व सीओ ने दोनों गुटों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी लेकिन बैठक में भी कोई हल नहीं निकल सका था। पुलिस दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद के मद्देनजर दोनों ओर से 48 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर चुकी है। नगर के जिम्मेदार लोग भी दोनों कमेटियों के बीच चल रहे विवाद के समाधान का प्रयास कर चुके हैं लेकिन एक गुट के लोग राजनैतिक संरक्षण की वजह से विवाद के निपटारे के लिए तैयार नहीं हैं। इस साल रामलीला का मंचन 19 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें