फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : हिंदी व संस्कृत की परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव

Thu, 20 Nov 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और संस्कृत विषय की तिथियों व पालियों में संशोधन किया है। पहले 10वीं और 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा एक ही पाली में थी लेकिन अब संशोधित समय सारिणी के अनुसार ही परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से जारी किए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संशोधन केवल तीन पेपर ही प्रभावित होंगे जबकि बाकी परीक्षाएं पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10 के लिए हिंदी और प्रारंभिक हिंदी दोनों पेपर की परीक्षा अब 18 फरवरी को सुबह की पाली में होगी। पहले प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा दूसरी पाली में प्रस्तावित थी।
कक्षा 12 के छात्रों के लिए सामान्य हिंदी और हिंदी दोनों की परीक्षा अब 18 फरवरी को दोपहर की पाली में होगी। कक्षा 12 की संस्कृत की जो परीक्षा पहले 20 फरवरी को सुबह की पाली में निर्धारित थी। वह अब 12 मार्च को दोपहर की पाली में होंगी। पहले दोनों ही कक्षाओं के लिए हिंदी, सामान्य हिंदी का पेपर एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जा रहा था।
विज्ञापन

इससे जहां छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक हाेने से समस्या होने की संभावना थी। कई परीक्षार्थी ऐसे हैं जिनके संस्कृत व अंग्रेजी दोनों विषय हैं, ऐसे में उन्हें एक ही दिन में दो पालियों में परीक्षा देनी पड़ती। इससे परीक्षा से ठीक पूर्व एक विषय में तैयारी करने का समय नहीं मिलता। समय सारिणी संशोधित होने से अब वह दोनों विषयों की तैयारी ठीक ढंग से कर सकेंगे। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि समय सारिणी के इस बदलाव से सभी स्कूलों का अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें