फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू टिकैत का बेमियादी धरना समाप्त

Fri, 26 Sep 2025 04:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

मंडी धनौरा (अमरोहा) में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर चल रहा बेमियादी धरना एसडीएम के नए आश्वासन के बाद समाप्त किया। एसडीएम ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। किसानों ने चेतावनी दी कि आश्वासन पूरा न होने पर आंदोलन फिर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी धनौरा (अमरोहा)। किसानों की मांगों को लेकर सोमवार से ब्लॉक परिसर में बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया है। एसडीएम ने एक हफ्ते में उनकी मांगों के संबंध में अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की मांग को लेकर गजरौला मार्ग पर जाम लगाते हुए बेमियादी धरना भी शुरू कर दिया गया था। बुधवार को भी एसडीएम ने अपने कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की थी। वार्ता में कोई हल नहीं निकल सका था।
बृहस्पतिवार को एसडीएम विभा श्रीवास्तव किसानों के बीच पहुंचीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी धान क्रय केंद्र शुरू हो जाएंगे। सहकारी समितियों पर यूरिया व डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएगी। चुचैला खुर्द गांव के लोगों के ग्राम शहजादपुर की मतदाता सूची में से नाम काट कर गांव की ही मतदाता सूची में शामिल कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि बिजली, गन्ना, प्रथमा बैंक के अधिकारियों से एक हफ़्ते के भीतर वार्ता कराई जाएगी। किसानों ने आश्वासन पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह, गुरमीत सिंह, देशराज सिंह, बचन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें