फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बर्बाद करने का काम कर रही भाजपा सरकार: कमाल

विज्ञापन
हसनपुर क्षेत्र में गंगा पदयात्रा में शामिल पूर्व मंत्री कमाल अख्तर एवं कार्यकर्ता। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में दो दिवसीय गंगा पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने गंगा किनारे गांवों में बसे किसानों को उनकी फसलें बचाने का संकल्प लिया। आरोप लगाया कि गंगा किनारे बसे किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही। गंगा कटान में फसलें बर्बाद हो जाती हैं लेकिन उसका मुआवजा नहीं मिलता। सपा सरकार बनने पर ऐसे किसानों को चयनित कर उन्हें लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के गंगा बांध मोहम्मदाबाद से दो दिवसीय गंगा पदयात्रा शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता झंडा व स्लोगन लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। प्रथम दिन की पद यात्रा में पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने मोहम्दाबाद से महरपुर तक करीब 18 किलोमीटर तक पदयात्रा की। इस दौरान गांवों में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी है। केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जनता से जो वादा किया। उसे पूरा नहीं किया कि जो किसान हमारा पेट भरता है, जो हमारी अर्थव्यस्था की रीढ है।उसके साथ खिलवाड़ हो रहा है। 2022 में सपा सरकार आने पर बांध की सड़क को हरि बाबा धाम तक चौड़ीकरण के साथ नए सिरे से बनवाया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर, जिला अध्यक्ष निर्मोज यादव, यशवीर नागर, चंद्रपाल कसाना, फैसल अल्वी, जय सिंह खड़गवंशी ,जय पाल खड़गवंशी, जितेंद्र खड़गवंशी, जितेंद्र बिधूड़ी ,मिंटू जाटव ,सर्वेश जाटव ,अजय पाल गुर्जर ,मलखान सिंह गुर्जर, गोलू त्यागी, महाराज सिंह गुर्जर ,ब्रह्मपाल गुर्जर , जाकिर प्रधान फारुख प्रधान, नदीम चौधरी, आनंद गुर्जर ,जितेंद्र गुर्जर, अमरीश गुर्जर ,सूरजपाल यादव ,सत्येंद्र यादव, मनोज त्यागी , गुड्डू प्रधान, दीपक त्यागी,बदर कुरैशी यूसुफ कुरैशी, वसीम मलिक, अरुण कपासिया, समर पाल गुर्जर ,राहुल गुर्जर ,पूजा ठाकुर , नीलम जाटव, रिहान सैफ़ी, दिलशाद गनी, नावेंद्र उर्फ गुड्डू प्रधान, शाहनवाज अंसारी, जावेद जरताब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें