फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बाईपास मार्ग पर कैंटर के पीछे से बाइक घुस गई। जिसमें बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर जागीर निवासी पैंतीस वर्षीय राकेश चौहान पुत्र ब्रहम सिंह बुुुधवार को किसी काम से हसनपुर आया था। संभल बाईपास मार्ग पर झकड़ी अड्डे के नजदीक आयशर कैंटर को चालक बैक कर रहा था। इसी बीच पीछे बाइक घुस गई। मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव कैंटर के पीछे बुरी तरह से फंस गया था।
पुलिस ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन उन्हें शव नहीं मिला। थाने पहुंचकर नाराजगी जताई। कहा कि इतनी जल्दी शव को मौके से हटाने की क्या जरूरत थी। पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेजा दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राकेश मजदूरी करता था। गांव में टायर पंक्चर की दुकान भी कर रखी थी। मृतक ने अपने पीछे चार बेटी एवं एक बेटा छोड़ा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें