गजरौला। टायर फटने से अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चौबारा निवासी शाहरुख (24) की मौत हो गई। उनका चचेरा भाई तालिब घायल हो गया। पुलिस घायल को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी शाहरुख अपने चचेरे भाई तालिब के साथ नगर के अल्लीपुर भूड़ में होटल चलाते थे। उनके फूफा पिरुवा का शहवाजपुर डोर में होटल है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार रात करीब पौने 11 बजे बाइक पर सवार होकर दोनों भाई अपने फूफा के होटल पर शहवाजपुर डोर जा रहे थे।