फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई झुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पौष पूर्णिमा पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। ब्रजघाट व तिगरी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान-दक्षिणा दिया। श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। मंगलवार को मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने का अनुमान है।
विज्ञापन

सोमवार को पौष माह की पूर्णिमा होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह ही गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं के हर-हर गंगे के उद्घोष से गंगा तट गूंजते रहे। गंगा में डुबकी लगाने के बाद जलधारा में फूल, प्रसाद अर्पित किए। गंगा मैया से घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें