फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने दाऊद सराय बिजली घर घेरा

Thu, 01 May 2025 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने दाऊद सराय बिजलीघर का घेराव कर लिया। बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मनमानी कर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। अफसरों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।



बुधवार को भारतीय किसान संघ उत्तराखंड के संगठन मंत्री सुकर्मपाल सिंह राणा के नेतृत्व में किसान दाऊद सराय बिजलीघर पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता राहुल निगम का घेराव कर लिया और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। किसानों ने कहा कि मूंढ़ाखेड़ा बिजलीघर के जीरखी के गांव में 16 अप्रैल से ट्रांसफार्मर फूंकने के कारण तीन नलकूप दो सप्ताह से बंद पड़े हैं। 18 अप्रैल को आई आंधी-बारिश के बाद बिजली के खंभे टूटने के कारण चार नलकूप ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईटेंशन लाइन का 150 मीटर तार 18 अप्रैल को चोरी हो गया था, जिस कारण पांच नलकूप बंद पड़े हैं। बावजूद इसके न तो फूंके ट्रांसफार्मर को बदलवाया गया है और न टूटे खंभे को बदला है। किसानों का आक्रोश देखकर अधिशासी अभियंता ने संबंधित जेई को फोन करके दो घंटे के भीतर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद किसान धरना समाप्त कर घर लौट गए। इस दौरान सुभाष चंद्र, उदयवीर सिंह, कोशिंदर, जयचंद सिंह, कैलाश चंद, विक्रम सिंह, वीरेंद्र सिंह, बृजनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें