फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बोल बम के जयकारों संग भोले बाबा का जलाभिषेक

Tue, 29 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों ने बोल बम के जयकारों संग भगवान शिव का जलाभिषेक किया। विधिविधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। लाइन में लगे श्रद्धालुओं के बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है। मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

दिनभर कांवड़ियों का ब्रजघाट से गंगाजल लेकर आने और जल चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा। कांवड़िये परिजनों के साथ शिवालयों में पहुंचते रहे। नगर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर, नौगावां सादात गजस्थल, शिव मंदिर पीला कुंड, धनौरा में पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला में राम मंदिर और हसनपुर में शिवाला मंदिर समेत जिलेभर के दो दर्जन से अधिक मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक कराया गया। शिवालयों में अभिषेक पूजन के साथ हर-हर महादेव के जयकारे गूंज सुनाई दी। घंटियों की गूंज के बीच शिव चालीसा और पंचाक्षरी के स्वर भी गूंजे। युवाओं ने डीजे के साथ ब्रजघाट से डांक कांवड़ में गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्तों ने कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक कर कांवड़ चढ़ाई।
जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़े शिवभक्त

गजरौला। सावन माह के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा। तड़के से ही मंदिरों में शिवभक्तों की लाइन लग गई। शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भोले बाबा की उपासना की।
विज्ञापन

चाकीखेड़ा स्थित चाकेश्वर महादेव मंदिर व चौबारा के शिवमंदिर में जलाभिषेक के लिए तड़के से ही शिवभक्त पहुंचने लगे थे। पूजा की सामग्री, बेल पत्र आदि लेकर मंदिरों में पहुंचे शिव भक्तों ने अपने ईष्ट का जलाभिषेक करने के बाद बेल पत्र अर्पित किए। इनके अलावा अन्य प्रमुख मंदिरों में गंगा प्याऊ शिव मंदिर इंदिरा चौक, शिव मंदिर चौपला, शिव मंदिर लक्ष्मी नगर में भी जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी रही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद घर में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें