फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेले में लगेगी बरेली-मुरादाबाद और लखनऊ की फोर्स

विज्ञापन
गजरौला तिगरी धाम में मेले की तैयारियों का जायजा लेते डीएम बीके त्रिपाठी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की सुरक्षा बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ की फोर्स करेगी। स्थानीय पुलिस ने मंडल और जोन स्तर से फोर्स की डिमांड की है। मेले में पुलिस और पीएसी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के लिए जल्द की गैरजनपदों का फोर्स मेले में आमद कराएगा। पुलिस प्रशासन ने मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। इस बार साद के कपड़ों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर ऐतिहासिक तिगरी धाम मेले 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। मेले में करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालु स्नान कर पुण्य कमाते हैं। 19 नवंबर की सुबह कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। अब तिगरी धाम पर तंबुओं का नगर बसने लगा है। डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम मेला स्थल का मुआयना करके सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। सुरक्षा के लिए मेला कोतवाली की स्थापना के साथ ड्यूटी लगनी शुरू हो गई हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से मेला स्थगित करना पड़ा था। लेकिन इस बार शासन की अनुमति के बाद लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। पिछले सालों को मुकाबले अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस-प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है। लिहाजा पुलिस ने मेले का सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। मेले का सकुशल संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ से फोर्स की डिमांड की गई है।
मेले में एएसपी, सीओ के अलावा करीब 70 इंस्पेक्टर, 200 पुरुष एसआई, 50 महिला एसआई, 1000 सिपाही, 400 महिला-पुरुष हेडकांस्टेबल, पीएसी सहित 3000 हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक टीम ड्रोन कैमरे से सुरक्षा-व्यवस्था की निगरानी करेगी। सुरक्षा के लिहाजा से मचानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए तैयार स्नान घाटों पर महिला पुलिस और पुरुष स्थान घाटों पर पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। एसपी पूनम ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए गैर जनपदों से फोर्स की डिमांड की गई थी। अनुमति मिलने के साथ जल्द की फोर्स मेले में आमद कराएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें