फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले की भक्ति में सराबोर हुआ शहर, कल होगा जलाभिषेक

विज्ञापन
अमरोहा हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटती महिला कांवड़िया। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के कदम तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शिवभक्तों के आगमन से बुधवार को पूरा शहर बाबा भोले की भक्ति से सराबोर नजर आया। वहीं, महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर शिव मंदिर और शिवालयों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। कल सुबह में भगवान भोले का जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

भगवान आशुतोष का महाशिवरात्रि के पर्व पर गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िए बम-बम भोले के उद्घोषों के साथ मंजिल की ओर जाते दिखाई दिए। रंग-बिरंगी और आकर्षक कांवड़ों से हाईवे और स्टेट हाईवे रंग गया। सुबह से ही बिजनौर से अमरोहा तक कांवड़ियों की लंबी कतारें लगी रही। ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रकों के अलावा बाइक और अन्य वाहनों पर भोले हर हर महादेव के जयघोषों के बीच तेजी से आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह बनाए गए कांवड़ सेवा शिविरों में शिवभक्तों की जमकर सेवा कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। वहीं 21 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन जिलेेभर के मंदिर और शिवालयों में कांवड़ चढ़ाई जाएंगी, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। इसके लिए मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस दिन नगर के वासुदेव तीर्थ मंदिर, हसनपुर के शिवाला मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटियों द्वारा कांवड़ियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें