फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल की सुरक्षा में सील रहा एक किमी का दायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को करीब सात घंटे अमरोहा में रहीं। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। राज्यपाल के पहुंचने से पहले एक किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया। गजरौला में छतों और सिकरिया बान नदी पर जंगल और पुल से निगरानी की गई।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सुबह नौ बजकर 52 मिनट पर सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन गजरौला पहुंची। यहां उन्होंने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद जुबिलेंट में उन्होंने एनजीओ, रेडक्रॉस और रोटरी क्लब पदाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद उनका उड़नखटोला नौगांवा सादात के सिकरिया गांव पहुंचा। राज्यपाल के आगमन पर जिला प्रशासन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। दोनों जगह चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। गजरौला में हथियारों से लैस पुलिसकर्मी छतों पर तैनात दिखे। वैसे तो जुबिलेंट से लेकर भानपुर खालसा तक पुलिस कर्मी तैनात रहे, लेकिन जहां भी राज्यपाल पहुंचीं। यहां पुलिस ने एक किलोमीटर तक का एरिया पूरी तरह सील कर दिया था। किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। सिकरिया बान नदी पर भी यहीं आलम रहा। यहां भी पुलिस कर्मी नदी के दोनों तरफ जंगल में मुस्तैद रहे। कुछ जवान नदी के पुल पर तैनात रहे। वहीं, कार्यक्रम देखने पहुंचे ग्रामीणों को स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर रखा गया। इसलिए वहीं से खड़े होकर नजारा देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें