फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी के सहायक एचआर मैनेजर की फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कंस्ट्रक्शन कंपनी के सहायक एचआर मैनेजर की फेसबुक आईडी बना कर ठगी की कोशिश की गई। साइबर अपराधी ने फेसबुक पर उनके रिश्तेदार और परिचितों से कुशल क्षेम पूछने के बाद विश्वास में लेकर रुपयों की मांग की। एक रिश्तेदार ने दो हजार रुपये खाते में जमा कर दिए। बाकी द्वारा फोन पर रुपये मांगे जाने की जानकारी करने पर ठगी की कोशिश का पता चला। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गजरौला के सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी उदयपाल सिंह चौहान इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के सहायक एचआर मैनेजर हैं। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर साइबर अपराधी ने उनकी फेसबुक आईडी बना ली। उनका फोटो लगाकर रिश्तेदार व परिचितों से फेसबुक पर बात की। कुशल क्षेम पूछने के बाद उनको विश्वास में लिया। आवश्यक कार्य बताकर रिश्तेदारों, परिचितों और संबंधियों से रुपयों की मांग की। एक रिश्तेदार ने दो हजार रुपये गूगल पे पर दिए गए खाते में जमा कर दिए। इस बीच रिश्तेदारों को साइबर अपराधी की बातों में शक लगा तो उन्होंने उदयपाल सिंह चौहान को फोन कर जानकारी ली कि रुपयों की जरूरत क्यों पड़ गई। क्या हो गया।
इसके बाद उनको अपनी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश की जानकारी हुई। उन्होंने परिचितों और संबंधियों को सावधान किया कि साइबर अपराधी ने उनकी फेसबुक आईडी बना ली है। किसी के कहने पर रुपये न दें। वह थाने पहुंचे। मामले की एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें