फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी जीजा के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह पूर्व साली से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी बने जीजा के फरार रहने पर कोर्ट ने उसके विरुद्घ कुर्की की कार्रवाई का नोटिस जारी किया। जिसे पुलिस फरार आरोपी के घर पर चस्पा कर मुनादी कराई।
विज्ञापन

थाना नौगांवा सादात के बांसखेड़ी गांव निवासी एक ग्रामीण ने अगस्त 2021 में कस्बे में रहने वाली अपनी साली के साथ दुष्कर्म किया था। साली ने इस संबंध में जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा। नामजद की तलाश में पुलिस ने संभावित स्थानों पर कार्रवाई की, इस दौरान जब आरोपी का पता नहीं चला तो विवेचक ने इस संबंध में कोर्ट अर्जी दी, इस दौरान कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर 82 की नोटिस जारी की। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई। यदि आरोपी कोर्ट में हाजिर हो जाता है तो ठीक वरना कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें